करियर

सरकारी नौकरी के इन पदों पर करें आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी

आजतक एजुकेशन डेस्क
नई दिल्ली,
25 अप्रैल 2026,
अपडेटेड 10:22 AM IST

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. यूपी में आंगनवाड़ी से लेकर SSB भर्ती के तहत कॉन्स्टेबल

यूपी आंगनवाड़ी के100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर आवेदन 16 अप्रैल से शुरू हैं, जो 6 मई को बंद हो जाएंगे. इसपर आवेदन करने के लिए किसी तरह के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा. हालांकि, पदों का बंटवारा जगहों के मुताबिक किया गया है. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है. इसके साथ ही वह 12वीं पास होना चाहिए. इस पद पर सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के बेसिस पर होगा. 

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल के 827 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इस पद पर आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. उम्मीदवार 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 10वीं या 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा डिग्री होना अनिवार्य है. सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो, पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,700 से 81,100 रुपये मिलेंगे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *