अप्रैल खत्म होने से पहले इन जॉब्स पर करें अप्लाई, 4 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए निकले आवेदन

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता भी कई मौके लेकर आया है. देश के अलग-अलग विभागों में 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीदवारों से उम्मीद की जाती है कि वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लास्ट डेट से पहले इन पदों पर आवेदन कर दें. लेकिन उसके पहले आइए जानते हैं कि किन-किन विभागों में नौकरी के चांस हैं. 

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन भर्ती ने इंस्ट्रक्चर के 726 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद के लिए आवेदन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं जो 15 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये तक मिल सकते हैं. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ खत्म होंगे.

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने नॉन एग्जीक्यूटिव के 660 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद के लिए आवेदन 20 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं जो 11 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ सीए या सीएमए इंटरमीडिएट पास होना चाहिए. वहीं, अगर सैलरी की बात करें तो, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,000 रुपये तक मिल सकते हैं. इस पद पर सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के साथ खत्म होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *